हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ब्राह्मण समाज...

    ब्राह्मण समाज की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी चुनाव में भारी- चौधरी सुभाष शर्मा

    Baraut News
    ब्राह्मण समाज की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी चुनाव में भारी- चौधरी सुभाष शर्मा

    जनपद बागपत में ब्राह्मण समाज से भाजपा जिलाध्यक्ष न बनाये जाने पर समाज ने किया बैठक का आयोजन, जताया आक्रोश | Baraut News

    बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के चौरासी चौधरी देशखाप पंडित सुभाष शर्मा के आवास पर खापों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सिसौली खाप के चौरासी चौधरी अपने प्रतिनिधि मंडल एवं सभी थांबा चौधरी के साथ पहुंचे और जिलाअध्यक्ष, बागपत पद पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी होने पर आक्रोश जताया चौरासी चौधरी सुभाष शर्मा बताया कि ब्राह्मण समाज शुरू से ही भाजपा का वोट बैंक रहा है परंतु फिर भी जिलाध्यक्ष पद पर जिला बागपत के किसी ब्राह्मण को नियुक्त न करने से ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोशित है। Baraut News

    ब्राह्मण समाज आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी एकज़ुटता और नाराजगी भाजपा को दिखा देगा।उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतत्व से इस मामले में पुन: उचित फैसला लेने की मांग की। इस अवसर पर सिसौली खाप चौधरी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में यदि भाजपा ने ने उचित निर्णय नहीं लिया तो जल्द ही महापंचायत का ऐलान किया जाएगा।जिसमे समस्त सिसौली खाप अपने समस्त थांबा चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी मिलेगी। इसके साथ ही वे सभी थंबो में एवम ब्लॉक स्तर पर भाजपा के पक्षपात पूर्ण फैसले को अपने ब्राह्मण समाज के समक्ष अवगत कराएंगे।

    इस अवसर ब्राह्मण समाज के उप चौधरी पंडित वेद प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल शर्मा, मनोज शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, ऋषिपाल शर्मा थंबेदार, ब्रह्मपाल शर्मा थंबदार, तहसीलदार विजेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष भारद्वाज आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– कांडा ने किया गलियों का शिलान्यास, सुनी जनसमस्याएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here