हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वार्ड-5 में ल...

    वार्ड-5 में लगा गंदगी का अंबार, लोग बेहाल

    Kairana
    Kairana: वार्ड-5 में लगा गंदगी का अंबार, लोग बेहाल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: नगरपालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या-5 में सिटी हॉस्पिटल के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मोहल्लेवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां से गुजर रहे नाले में कूड़ा-कर्कट भरा पड़ा है, जिससे नाला चोक होने की कगार पर है। गंदगी के पास से होकर गुजरने वाले राहगीरों का सांस लेना भी दूभर जाता है। बरसात के मौसम में गंदगी के चलते संक्रमित रोगों के प्रचार-प्रसार का खतरा बढ़ गया है। इतना सबकुछ होने के बावजूद जिम्मेदार लोग इस ओर से आंखे बंद किये हुए है। मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन से गंदगी को हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– पुष्प मालाएं पहनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित