हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश दिल्ली की मुख...

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला नेताओं और संगठनों में फूटा आक्रोश

    Pehowa News
    Pehowa News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला नेताओं और संगठनों में फूटा आक्रोश

    पिहोवा (सच कहूँ/जसविंद्र सिंह)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापार मंडल से लेकर महिला मोर्चा और पंचायत प्रतिनिधियों तक, तमाम संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    विकास गर्ग :- यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे नेता पर हमला लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा की रेखा गुप्ता पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, यह लोकतंत्र की व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। Pehowa News

    गीता शर्मा :- महिला नेतृत्व को डराने की साजिश असफल होगी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण के खिलाफ साजिश बताया। उनका कहना था ’ राजनीति में आगे बढ़ रही महिलाओं को रोकने के लिए ऐसे कायराना कदम उठाए जा रहे हैं। परंतु हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि महिला नेतृत्व को दबाना आसान नहीं है। पूरी महिला शक्ति मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ खड़ी है।

    प्रिंस मंगला :- सख्त कार्रवाई न हुई तो गलत संदेश जाएगा पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि पर हमला लोकतंत्र की नींव को हिलाने की कोशिश है। यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में लोकतंत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे।

    कंवलजीत कौर :- महिला नेतृत्व को कोई दबा नहीं सकता जिला परिषद अध्यक्षा कंवलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला शर्मनाक है और समाज ऐसी घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा की रेखा गुप्ता जैसे साहसी और सशक्त नेता पर हमला करने वाले तत्व लोकतंत्र और महिला नेतृत्व को कमजोर नहीं कर सकते। यह घटना हम सबको और मजबूत बनाएगी। Pehowa News

    इन सभी नेताओं ने एकसाथ यह मांग उठाई कि मुख्यमंत्री पर हमले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को तुरंत कठोरतम दंड दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से जनता के विश्वास पर चोट पहुंचती है, इसलिए राजनीतिक नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जानी चाहिए। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– टैंक की सफाई कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश