हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home खेल दिल्ली और पंज...

    दिल्ली और पंजाब में होगी कांटे की टक्कर

    tournament

    मुंबई (एजेंसी)। अपने-अपने पिछले मुकाबले हारने के बाद टूर्नामेंट में तीसरे मुकाबले में उतरने जा रही दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टडियम में होने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर होगी।
    दिल्ली ने मुंबई के इस मैदान में अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से हराया था लेकिन इसी मैदान में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब की टीम ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई में राजस्थान रॉयल्स को चार रन से हराया था लेकिन चेन्नई में दूसरे मुकाबले में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

    दिल्ली भी काफी हद तक पंजाब की तरह अपने दोनों ओपनरों शिखर धवन और पृथ्वी शॉ पर काफी निर्भर है। शिखर और पृथ्वी पहले मैच में जमकर चले थे तो दिल्ली आसानी से मैच जीत गयी थी जबकि दूसरे मैच में दोनों सस्ते में आउट हुए तो दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को होने वाले तीसरे मैच में दोनों टीमें काफी हद तक अपने ओपनिंग जोड़ीदारों पर निर्भर करेंगी कि वे अपनी टीमों को कैसी शुरुआत दे पाते हैं। दोनों टीमों की पॉवरप्ले की गेंदबाजी मैच का फैसला करेगी कि मुकाबला किसके पक्ष में झुकेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।