हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा Haryana Roadw...

    Haryana Roadways:”रोडवेज का होगा चक्का जाम”

    Haryana Roadways
    Sirsa:रोडवेज वर्कर्स यूनियन जीएम से शिष्टाचार भेंट करते हुए।

    समस्याओं का समाधान करे सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी की मीटिंग राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया। प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर, सचिव सतपाल सिंह व कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्वप्रथम मीटिंग में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल देव भट्टाचार्य की आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 20 मई को रोडवेज कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे। Haryana Roadways

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेड यूनियनों पर हमला बंद करें। प्रदेश के लिए अलग वेतन आयोग गठित करे तथा कर्मचारियों को अंतरिम राहत की घोषणा करें। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन से रिटायर कर्मचारियों को बाहर करने तथा वेतन आयोग के नियमों से कोई छेड़छाड़ करने की निंदा की। उन्होंने मांग की कि सरकार यूनियन नेताओं से बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों के बारे निर्णय ले। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मीटिंग में शिवकुमार श्योराण, सुशील इक्कस, रमेश सोकंद, पृथ्वी सिंह चाहर, जयकुमार दहिया, पवन शर्मा भी मौजूद थे।

    रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने जीएम से की शिष्टाचार भेंट : Haryana Roadways

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा डिपो के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनित यादव से हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार व सचिव सतपाल सिंह रानियां शामिल थे। यूनियन पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त महाप्रबंधक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    वहीं यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को कर्मचारियों व डिपो स्तर की समस्याओं बारे भी अवगत करवाया और एक मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने महाप्रबंधक को बताया कि डिपो की प्रमुख समस्या पीने के पानी की है, जोकि लंबे समय से चली आ रही है। इसके अलावा कई अन्य मुख्य समस्याओं से जीएम को अवगत करवाया गया। महाप्रबंधक ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। Haryana Roadways

    Indian Mayor in British Town: यूपी के इस छोटे से गांव के लाल ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, बने मेयर