हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पेट्रो पदार्थ...

    पेट्रो पदार्थों की कीमतों पर हल्लाबोल, कल करेंगे किसान देशभर में प्रदर्शन

    Protest

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। दिन-प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार महंगाई को रोकने में असहाय नजर आ रही है। लोगों को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री अब चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर आगामी 8 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले अनुसार देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

    उक्त बातें संयुक्त किसान मोर्चा के दिग्गज किसान नेता डॉ. दर्शन पाल सिंह ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरनास्थल के 9 माह पूर्ण होने पर आयोजित धिक्कार रैली में उपस्थित किसानों से कही। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा, ताकि वर्तमान सरकार को सबक सिखाया जा सके। उन्होेंने कहा कि चुनावों के वक्त जनता को सुनहरे सपने दिखाने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री अब चुप क्यों हैं?

    किसानों से बात करना तक उचित नहीं समझती सरकार: रूलदू सिंह

    रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि तानाशाह हो चुकी सरकार को लोग जल्द से जल्द उखाड़ना चाहते हैं। किसानों को इतना समय बैठे हुए हो गया, लेकिन सरकार व उसके नुमाइंदों ने किसानों से बात करना तक उचित नहीं समझा। यही नहीं आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान शहीद हो गए, लेकिन सरकार के पास उनके सम्मान में बोलने के लिए दो शब्द तक नहीं है। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 8 जुलाई को तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर हजारों किसान जिलेभर में प्रदर्शन करेंगे। धिक्कार रैली में रूलदु सिंह मानसा, विकास सीसर, जोगेंद्र नैन, कामरेड इंद्रजीत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    पुलिस ने बेरिकेड लगाकर मार्ग किए ब्लॉक

    पक्का मोर्चा पर आयोजित की गई धिक्कार रैली के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवासों पर कड़ा पहरा लगाते हुए समीपवर्ती रोड को ही बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया। भूमणशाह चौक व दोनों मंत्रियों के आवासों के बाहर किसी भी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था। हालांकि रोड बंद करने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।