हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अब पूरे हरिया...

    अब पूरे हरियाणा के शिक्षण संस्थानों में 21 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

    School Holiday
    School Holiday: सोमवार को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

    बदले आदेश, पहले 17 जिलों में अवकाश की घोषणा हुई थी | Haryana News

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा आयोजित होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा (HSSC CET Group D Exam) के दिन 21 अक्टूबर को अब प्रदेश के सभी जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। इससे पहले बुधवार को जारी किए गए आदेशों में सिर्फ 17 जिलों में अवकाश की घोषणा की गई थी लेकिन ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या सभी जिलों से हैं।

    इसे देखते हुए सरकार ने पूरे हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों के पास भेज दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के द्वारा ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए सीईटी एक्जाम लिया जाना है। 22 अक्टूबर को रविवार है लेकिन 21 अक्टूबर को शनिवार होने की वजह से पहले छुट्टी नहीं थी इन सरकारी आदेशों के बाद अब पूरे हरियाणा प्रदेश में अवकाश रहेगा। हालांकि जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनके स्टॉफ की कोई छुट्टी नहीं है। Haryana News

    उन सभी जिलों में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी तरफ इस परीक्षा के संबंध में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन व हरियाणा सरकार ने सभी प्रकार की तैयारी को अंतिम रूप प्रदान कर दिया है। यह चुनावी वर्ष होने की वजह से किसी भी प्रकार की छोटी चूक सरकार के लिए बड़ी मुसीबत में बन जाए। इसलिए इस बार ग्रुप डी एग्जाम से पहले हरियाणा सरकार एक-एक कदम ध्यान से रख रही है।

    20 से 22 तक बसों में फ्री सफर कर सकेंगे परीक्षार्थी

    हरियाणा कर्मचारी चयन द्वारा 2122 अक्टूबर को प्रदेश भर में आयोजित होने वाली सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी परीक्षार्थियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए फ्री बस सेवा का ऐलान पहले ही कर चुकी है। इस दौरान सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाते हुए हरियाणा बस अड्डों से चलने वाली हरियाणा रोडवेज सहित सहकारी समिति की बसों में भी फ्री सफर तय कर सकेंगे। फ्री सफर तय करने की सुविधा आवेदकों के सिर्फ दो दिनों तक लागू रहेगी। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए रविवार 15 अक्टूबर को जारी किए। Haryana News

    डाउनलोड करें एडमिट कार्ड,कोई त्रुटि मिले तो करवाए ठीक

    सीईटी (ग्रुप डी) 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

    सुबह व सांय दो शिफ्ट में होगी परीक्षा | Haryana News

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 11 अक्टूबर को नोटिस जारी करते हुए यह कन्फर्म कर दिया था कि परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर 2023 को ही किया जाना है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए अपने सभी व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को इसे ठीक कराने के लिए आयोग से तुरंत संपर्क करना चाहिए। क्योंकि मौके पर परीक्षा केंद्र में जाने के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार नहीं हो सकता।

    यह भी पढ़ें:– Indian Railway: पूजा पर्व पर 34 विशेष ट्रेनें 377 फेरे लगायेंगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here