हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More

    Highest calcium foods: ये फल-सब्जियाँ हैं Calcium से भरपूर, हड्डियों की कमजोरी कर देंगी पल में दूर

    Highest calcium foods
    Highest calcium foods ये फल-सब्जियाँ हैं Calcium से भरपूर, हड्डियों की कमजोरी कर देंगी पल में दूर

    Highest calcium foods :इंसान के शरीर में प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक (calcium rich foods) तत्वों के साथ-साथ कैल्शियम भी बहुत ही जरूरी तत्व होता है। इंसान के शरीर में कैल्शियम Calcium Diet) की कमी हो जाए तो दांतों, हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य और विकास की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है इसके लिए इंसानी शरीर में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के अनुसार बता दें कि 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए रोजाना 1,000 मिलीग्राम और पुरुषों के लिए 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। Calcium Rich Food

    कैल्शियम हड्डियों (Dairy Products) और मांसपेशियों को सहारा देने का कार्य करती है। हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए 90 प्रतिशत से अधिक कैल्शियम सहारा देता है। यह दिमाग और शरीर के हर हिस्से के बीच संदेश ले जाने का काम करता है। कैल्शियम रक्त वाहिकाओं को आपके पूरे शरीर में रक्त ले जाने में भी मदद करता है और हार्मोन को रिलीज करने में भी मदद करता है जो आपके शरीर में कई कार्यों को प्रभावित करता है।

    विटामिन डी आपके शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कुछ स्पेशलिस्टों के अनुसार सिर्फ दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन यह बात भी सच है कि रोजाना खाए जाने वाले कुछ फल-सब्जियां भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे कौन से फल व सब्जियाँ हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं।

    Thyroid Symptoms: थायरॉइड की बीमारी क्या होती है, क्या हैं इसके संकेत, ये लक्षण हैं तो तुरंत डॉ. को दिखाएँ

    कीवी एवं खुबानी | Highest calcium foods

    खुबानी नामक फल हाई कैल्शियम रिच फूड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से आपकी कैल्शियम की कमी पूरी होती है और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी ये फल सहायक है। एक स्टडी के अनुसार, कीवी फल न केवल विटामिन सी से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इस फल में लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

    सबका पसंदीदा संतरा व अनानास

    संतरा सभी को पसंद होता है। इस फल के बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन सी से भरपूर संतरा कैल्शियम का भी सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन डी भी होता है, जी कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। वहीं अनानास भी विटामिन सी से भरपूर फल है। इस रसीले फल में अन्य विटामिन और मिनरल्स भरे पड़े हैं। यह कैल्शियम का भी बहुत ही बेहतरीन स्रोत है। अगर आपको अपनी हड्डियों और दांतों को मजबूत करना है, तो आपको अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए।

    बेरीज | Highest calcium foods

    कैल्शियम के अच्छे स्रोतों में जामुन, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसभरी जैसे फल भी शामिल हैं। इनका सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। इन सभी में 20 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम पाया जाता है।

    केल और ब्रॉकली | Highest calcium foods

    केल भी कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। एक पका हुआ कप 177 मिलीग्राम कैल्शियम देता है जबकि एक कच्चा कप 53 मिलीग्राम देता है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। केवल एक कप कटी हुई कच्ची ब्रोकली में 43 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है जबकि पकी हुई के एक कप में आपको लगभग दोगुना कैल्शियम मिलेगा। यह फाइबर (आपके पाचन के लिए) पोटेशियम (आपके दिल के लिए) और विटामिन सी (आपकी त्वचा के लिए) का भी बहुत ही अच्छा स्रोत है।

    शलजम का साग

    शलजम का साग एक ऐसा पौष्टिक साग होता जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, शलजम का एक कटा हुआ और पका हुआ कप आपको लगभग 200 मिलीग्राम कैल्शियम देता है। यदि आप पालक जैसे अन्य सागों से बोर हो चुके हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। कोलार्ड ग्रीन्स में पके और कटे हुए एक कप से आपको लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। कैल्शियम के अलावा इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।

    भिंडी | Highest calcium foods

    लेडी फिंगर नाम से मशहूर भिंडी की सब्जी ज्यादातर लोगों को भाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कैल्शियम का भी एक बढ़िया स्रोत है। भिंडी की आठ फली लगभग 65 मिलीग्राम कैल्शियम प्रदान करती हैं।

    नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here