हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Monsoon Tips: लाइट जलाते ही घर में घुस आते हैं ये बरसाती कीड़े, अंधेरे में रहने से अच्छा आजमाएं ये उपाय!

    Monsoon Tips
    Monsoon Tips: लाइट जलाते ही घर में घुस आते हैं ये बरसाती कीड़े, अंधेरे में रहने से अच्छा आजमाएं ये उपाय!

    Monsoon Tips: मानसुन का मौसम आ चुका हैं अब हर घर में लाइट वाले बरसाती कीड़ों का आतंक बढ़ने लगेगा। ज्यादातर ये कीड़े लाइट के पास दिखाई देगे। इन कीड़ों की वजह से कई बार खाना खाते टाईम बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अगर आप भी इन कीड़ों से परेशान है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से इन कीड़ो से बचने के बारे में बताएंगे।

    10 से 15 मिनट बहार की लाइटें जलाकर इन कीड़ो से बच सकतें है | Monsoon Tips

    अगर आप भी इन कीड़ों को घर से बहार करना चाहतें है तो इससे बचने के लिए आप 10 से 15 मिनट पहले घर की लाइट जलाकर भी बहार निकाल सकते हैं। 10 से 15 मिनट पहले लाइट जलाने से घर के अंदर वाले कीड़े भी घर की बहार वाली लाइटों की और आकर्षित होगें, और फिर घर से बहार ही रह जाएंगे।

    अगरबत्ती का करें प्रयोग

    कीड़ों को भगाने के लिए आप अगरबत्ती का प्रयोग भी कर सकते हैं दरअसल अगरबत्ती के उपयोग से घर धुआ उत्पन्न होने लगेंगा, धुए के प्रभाव से ये कीड़े घर के बहार भागने लगते हैं। अगरबत्ती दो काम एक साथ करती है एकतो यह कीड़ो को भगाने में आपकी सहायता करेगी दूसरा यह कि अगरबत्ती के प्रयोग से घर में कस्तूरी और चंदन जैसी खुशबू भी उत्पन्न होती हैं।

    लहसुन भी भगाता है कीड़ो को दूर

    इन कीड़ो से बचने के लिए आप लहसुन का प्रयोग भी कर सकते है। लहसुन का प्रयोग करने के लिए आपकों सबसे पहले इसका घोल बनाना होगा। इस घोल को बनाने के लिए आपको लहसुन और पानी को 1.6 के अनुपात में मिलएं। घोल बनाने के बाद जहां-जहां आपके घर में ये कीड़े है उन जगह पर आप इस घोल का छिड़काव कर दें। आप देखेंगे कि जहां-जहां आपने छिड़काव किया था वहां पर पर ये कीड़ उत्पन्न नहीं होगें। बता दें कि लहसुन के घोल में एंटीबैक्टीरियल होता है जिसके कारण इसकी गंध ऐसी होती है कि कीड़े आस-नजर नहीं आते।