हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एटीएम को बनाय...

    एटीएम को बनाया निशाना, 25 लाख रुपये लूटकर चोर फरार

    Kapurthala News
    Kapurthala News : एटीएम को बनाया निशाना, 25 लाख रुपये लूटकर चोर फरार

    गैस कटर से काटा एटीएम, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस | Kapurthala News

    कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: कपूरथला जिले की सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक एसबीआई के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाकर 25.27 लाख की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी फगवाड़ा रुपिंदर भट्टी ने चोरों को जल्द काबू किए जाने का दावा किया है। Kapurthala News

    फगवाड़ा शहर के पलाही रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मिली जानकारी अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम से कटकर इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने एटीएम में रखे 25.27 लाख रूपए चुराए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

    लोगों ने की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग | Kapurthala News

    बता दें कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर स्थित एक टायर की दुकान मालिक से बाइक सावर 2 बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अभी तक कोई भी व्यक्ति पुलिस की हिरासत में नहीं आया। दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके।

    यह भी पढ़ें:– आप ने कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे पर लगाए जमीन घोटाले के आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here