हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बंद घर में चो...

    बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के जेवरात चुराए

    Abohar News
    स्थानीय नई आबादी निवासी एक व्यक्ति के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए वहां से लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नई आबादी निवासी एक व्यक्ति के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए वहां से लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। चोरों ने घटना को अंजाम तब दिया जब उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी को इलाज के लिए यूपी लेकर गया हुआ था, जब वापिस घर लोटा तो उसे घटना का पता चला। Abohar News

    इस बारे में जानकारी देते हुए नई आबादी गली नंबर 10 बड़ी पौडी के रहने वाले टाईगर पुत्र दान बहादुर ने बताया कि वह पीओपी का काम करता है। पहले वे नई आबादी 15 नंबर गली में रहते थे और 4 जुलाई को ही उसने यहां पर अपना घर बदला है, उसके बाद से ही उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई जिस कारण वह उसे इलाज के लिए यूपी ले गया। आज जब वह घर पर आया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में से सोने के जेवरात जिनमें मंगलसूत्र, अंगूठी, बालियां, नथनी व अन्य कुछ सामान गायब था। इस घटना में उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सतर्कता ब्यूरो ने कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए दबोचा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here