हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Road Accident...

    Road Accident: देश में आज हुए दो बड़े हादसे, 17 लोगों की मौत, जानिये कैसे हुआ ये हादसा

    Road Accident
    Road Accident : देश में आज हुए दो बड़े हादसे, 17 लोगों की मौत, जानिये कैसे हुआ ये हादसा

    हावेरी (एजेंसी)। Road Accident: कर्नाटक में हावेरी जिले के गुंडेनहल्ली में शुक्रवार तड़के एक वैन के खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। Haveri News

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना करीब 03:45 बजे उस समय हुई, जब एक वैन राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। दुर्घटना में वैन में सवार 17 यात्रियों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को हावेरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को आईसीयू में रख गया है। Road Accident

    तेलंगाना में दो लॉरी के बीच टक्कर से चार लोगों की मौत | Road Accident

    तेलंगाना में मेडक जिले के चेगुंटा मंडल में वाडियारम राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के दो लॉरी के बीच टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक लॉरी में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी लॉरी में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। Road Accident

    यह भी पढ़ें:– Death by Selfie: सेल्फी के चक्कर में महिला ने गंवाई अपनी जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here