हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल निजी स्कूल सं...

    निजी स्कूल संचालक नहीं दिखा रहे बसों की फिटनेस जांच में रुचि, दूसरे दिन भी जांच के लिए 60 में से पहुंची 31 बस

    Kaithal News
    Kaithal News: स्कूल बसों की जांच करते हुए अधिकारी

    दूसरे दिन भी जांच के लिए 60 में से पहुंची 31 बसे एक की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी तो 6 में मिली छोटी खामियां

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन छात्रों को परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले बस व अन्य वाहनों के फिटनेस को लेकर स्कूल प्रबंधन गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि आरटीए विभाग द्वारा फिटनेस जांच शिविर लगाने के बाद भी 50 प्रतिशत स्कूलों की बसें गायब रही। शनिवार को दूसरे दिन पूंडरी व राजौंद खंड के निजी स्कूलों की 60 बसों की जांच अनाज मंडी पूंडरी में होनी थी लेकिन जांच के लिए सिर्फ 31 बसे ही पहुंची। इस जांच के दौरान 6 बसों में खामियां मिली। इनमें एक बस की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी जबकि 6 अन्य बसो में छोटी खामियां मिली। Kaithal News

    इससे पहले शुक्रवार को भी गुहला और सीवन खंड की 30 बसों में से केवल 18 बसे ही फिटनेस जांच के लिए पहुंची थी। इस तरह दो दिनों में 49 बसे ही जांच के लिए पहुंची। विभाग द्वारा सख्त शब्दों में स्कूल बसों की फिटनेस 100 प्रतिशत रखने के निर्देश दिए हुए है फिर भी जो स्कूल बसों की फिटनेस में कोताही बरत रहे है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    अनफिट बसों में बच्चों की जिंदगी दांव पर | Kaithal News

    विदित हो कि कई स्कूलों की बसें अनफिट स्थिति में छात्रों को लाने-जाने में उपयोग हो रही है तो कई स्कूलों की बस में अन्य खामियां हैं। जिसके कारण स्कूल प्रबंधन वाहनों को फिटनेस जांच के लिए लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अनफिट बसों के चलते बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता है। विभाग द्वारा ऐसी बसों की फिटनेस जांच के लिए नोटिस जारी कर इस जांच शिविर में उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया था। बावजूद इसके स्कूल बसों का फिटनेस जांच के लिए नहीं पहुंचना कही न कही उनमें बड़ी कमियों को उजागर करता है।

    31 बसों की जांच की गई: अनिल

    आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि आज पुंडरी और राजौंद खंड की बसों की फिटनेस जांच होनी थी 60 मे में 31 बसे जांच के लिए पहुंची। एक बस की फिटनेस एक्सपायर मिली है। वहीं 6 बसों में भी छोटी छोटी खामियां थी। शिविर में नहीं पहुंचने वाले बसो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: 1890 में बनी हरियाणा की एकमात्र पनचक्की, जिसके आटे के आज भी दीवाने है लोग