हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    NCR Rain alert today: गर्मी से बेहाल, दिल्ली होगी निहाल! बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग की आई ये बड़ी अपडेट!

    NCR Rain alert today
    NCR Rain alert today: गर्मी से बेहाल, दिल्ली होगी निहाल! बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग की आई ये बड़ी अपडेट!

    Delhi NCR News Today: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में आगामी दो दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जून को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, इन दिनों बिजली की चमक, बादलों की गड़गड़ाहट और वर्षा के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दिन शाम और रात्रि के समय तेज हवाओं, बिजली की चमक और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। नमी का स्तर 55% से 70% के बीच बना रह सकता है। NCR Rain alert today

    29 जून को मौसम की गतिविधियाँ और तेज हो सकती हैं। पूरे दिन – सुबह, दोपहर और शाम – गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दिन तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD Alert

    भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान | NCR Rain alert today

    30 जून: मौसम कुछ हद तक शांत रहेगा। बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश संभव है, पर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

    1 जुलाई: गरज के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    2 और 3 जुलाई: इन दोनों दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, लेकिन विभाग द्वारा “नो वार्निंग” घोषित की गई है। अधिकतम तापमान 33–35 डिग्री और न्यूनतम 26–27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    तापमान में संभावित गिरावट | NCR Rain alert today

    सप्ताह की शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा रहा है, वहीं सप्ताह के अंत तक इसके 33–34 डिग्री तक आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    Uttarakhand Mausam Update: उत्तराखंड में आ सकती ये प्राकृतिक आपदा! सीएम धामी ने की ये बड़ी अपील!