ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में 5 जरूरतमंदों को बांटा राशन
MSG Gurumantra Bhandara Month: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे महीने की खुशी में बीते दिवस ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सतलोकपुर धाम नेजियाखेड़ा में आयोजित हुई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में ब्लॉक के गांवों व जोन की साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। इस सेवा कार्य में बहन नीलम इन्सां निवासी कल्याण नगर ने आर्थिक सहयोग किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने इलाही नारा लगाकर किया गया। इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनवाणी के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया गया। इस मौके पर गांवों व जोन की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य व साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News
















