हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Railway News: ये है दुनिया के सबसे लंबे रेलमार्ग, विस्तार से पढ़ें…

    Railway News
    Railway News: ये है दुनिया के सबसे लंबे रेलमार्ग, विस्तार से पढ़ें...

    World Railway News: मुज्जफरनगर (सच कहू अनु सैनी)। मैगलेव और बुलेट जैसी हाई स्पीड ट्रेनों से आप पलक झपकते ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकते हैं, यानि रेलगाड़ी यात्रा करने का एक रोमांचक तरीका है, जो कि एक अद्वितीय दृष्टिकोण प्रदान करती हैं, जिससे आप ग्रामीण इलाकों को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देख सकते हैं। वहीं आपने कई रेल मार्गों की यात्रा की भी होगी, लेकिन आपने कभी ये सोचा हैं कि दुनिया में इतने रेलमार्ग हें लेकिन इनमें से सबसे लंबे रेलमार्ग कौन से हैं, तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही रेलमार्ग के बारे में बताते हैं। Railway News

    Curry Leaves Benefits: सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के जबरदस्त फायदे, वेट लॉस के साथ-साथ आंखों को भी मिलेगा फायदा

    ये है दुनिया के सबसे लंबा रेलमार्ग | Railway News

    ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग: आपको बता दें कि दुनिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग हैं, यह रेलमार्ग रूस में स्थित हैं। वहीं इसकी कुल लंबाई 9258 किलोमीटर (5753 मील) हैं। यह 7 समय क्षेत्रों को पार करता हैं और साइबेरिया और रूसी सुदूर पूर्व सहित क्षेत्रों में 30 से अधिक शहरों से होकर गुजरता हैं, टांस-साइबेरिया और रूसी सुदूर पूर्व सहित क्षेत्रो में 30 से अधिक शहरों से होकर गुजरता हैं, ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक की यात्रा सबसे लोकप्रिय रूसी मार्गों में से एक हैं।

    बीडिंग-मास्को रेलवे: बीजिंग-मॉस्को रेलवे दुनिया की दूसरी सबसे लंबी रेलवे लाइन हैं और यह सबसे सुंदर हैं, यहां अपनी यात्रा पूरी करने में 6 दिन और 5 रात लगाती हैं और इसमें 4 देश शामिल होते हैं, चीन, रूस, मंगोलिया और कजाकिस्तान। रास्ते में आपको गोबी रेगिस्तान, चीन की महान दीवार और अल्ताई पर्वत दिखाई देंगे। इस तरह की यात्रा 3 देशों, रूस, मंगोलिया और चीन को कवर करती हैं, और तीन देशों की गहन खोज का मौका प्रदान करती हैं, ऐसी रेल यात्रा में आमतौर पर 3 सप्ताह से अधिक, लगभग 20-23 दिन लगते हैं।

    शंघाई-ल्हासा रेलवे: शंघाई-ल्हासा रेलवे दुनिया की सबसे ऊंची रेलेवे में से एक हैं, जो तागगुला दर्रे पर 5,072 मीटर (16,640 फीट) की ऊंचाई तक पहुंचती हैं, यात्रा में 2 दिन और 30 घंटे लगते हैं और इसमें तिब्बत के कुछ सबसे शानदार दृश्य भी शामिल हैं, रास्ते में आपको हिमालय, पीली नदी और किंघई झील दिखाई देगी।

    कैलिफोर्निया जेफिर: यह ट्रेन संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे लंबा ट्रेन मार्ग हैं, जो 2,438 मील की दूरी तय करता हैं, यात्रा में 3 दिन और 2 रातें लगती हैं और इसमें 8 राज्य शामिल हैं, इलिनोइस, आयोवा, नेब्रास्का, कोलोराडो, यूटा, नेवादा, एरिजोना और कैलिफोर्निया, वहीं रास्ते में आप रॉकी पर्वत, ग्रांड कैन्यन और माजावे रेगिस्तान देखेंगे।

    टोरंटो-वैंकूवर ट्रेन: टोरंटो-वैंकूवर ट्रेन कनाडा का सबसे लंबा ट्रेन मार्ग हैं, इस मार्ग पर ट्रेन 2740 मील की दूरी तय करती हैं, यात्रा में चार दिन लगते हैं और इसमें चार प्रांत शामिल होते हैं, ओंटारियो, मैनिटोबा, सस्केचेवान और ब्रिटिश कोलंबिया, रास्ते में आप कैनेडियन शील्ड, रॉकी पर्वत और प्रशांत महासागर भी देंख सकेंगे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here