हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    Yamuna River: यमुना में छोड़ा गया इस सीजन के सबसे अधिक पानी, बढ़ेगा जलस्तर

    Kairana
    Kairana: यमुना में छोड़ा गया इस सीजन के सबसे अधिक पानी, बढ़ेगा जलस्तर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 28,261 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। सोमवार को यमुना में डिस्चार्ज किया गया पानी वर्तमान सीजन का अधिकतम है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बरसात के मद्देनजर हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने पर ही परिस्थितियों के अनुसार यमुना नदी में जल प्रवाहित किया जा रहा है। Kairana

    हालांकि वर्षा ऋतु के इस सीजन में अभी तक बैराज से यमुना में इतना पानी नही छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना पैदा हो। सोमवार दोपहर 12 बजे हथिनीकुंड बैराज से 28,261 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। यह वर्तमान मानसून सीजन में बैराज से यमुना में छोड़ा गया अधिकतम पानी है। विगत 03 जुलाई को इस सीजन का अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। सोमवार को यमुना में छोड़ा गया पानी आगामी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

    वर्तमान में कैराना में यमुना चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से सोमवार दोपहर 12 बजे 28,261 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में वृद्धि होगी। हालांकि इस पानी से क्षेत्र में खतरे की कोई आशंका नही है। वर्तमान में कैराना में यमुना का बहाव 228.46 मीटर पर है। यमुना ब्रिज पर स्थित सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– CET Exam News: सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, जिला में आने वाले परीक्षार्थियों की मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं-उपायुक्त सुशील सारवान