हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश Haryana Roadw...

    Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री सफर करने वाले हो जाएं सावधान! सरकार ला रही है यह अनोखा सिस्टम!

    Haryana Roadways
    Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री सफर करने वाले हो जाएं सावधान! सरकार ला रही है यह अनोखा सिस्टम!

    चंडीगढ़। Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में सफर करने वालों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर करने वालों की टेंशन बढ़ा दी है, जिसके तहत हरियाणा सरकार रोडवेज की बसों में अब स्मार्ट कार्ड लागू करने की तैयारी में है। सीएम खट्टर ने बताया कि जो भी छात्र बसों का पास नहीं बनवाते हैं और फ्री में यात्रा करते हैं, ऐसे लोग अब फ्री में रोडवेज की बसों में सफर नहीं कर सकेंगे। क्योंकि जो छात्र पढ़ने वाले हैं और हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं उनके लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उनका भी डेटा मौजूद रहे। बसों में यात्रा के दौरान ये स्मार्ट कार्ड स्वाइप करने होंगे। यात्रा के दौरान फ्री सफर करने वालों को स्मार्ट कार्ड मुहैया करवाए जाएंगे।  Haryana Roadways

    Haryana Roadways
    Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री सफर करने वाले हो जाएं सावधान! सरकार ला रही है यह अनोखा सिस्टम!

    मुख्यमंत्री ने बताया कि कैंसर रोगियों, रोडवेज स्टाफ, छात्र समेत कई विभागों और अन्य तरह से फ्री सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड दिये जाएंगे। जब ये लोग बसों में सफर करेंगे तो इन लोगों को मशीन पर स्मार्ट कार्ड स्वाइप करवाना होगा, जिसका कार्ड स्वाइप होगा वही फ्री सफर कर सकेगा और जिसके पास ये कार्ड नहीं होंगे वो सफर करने के हकदार नहीं होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बसों में टिकट की व्यवस्था भी सुधारी गई है। अब एक दो रुपये की जगह 5 और 10 रुपये के हिसाब से टिकट कटा करेगी। क्योंकि खुले पैसे के चक्कर में कंडक्टर और सवारी दोनों का ही नुकसान होता था। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोडवेज की बसों में ई टिकटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि खुले पैसे और नकद पैसे का झंझट ही खत्म हो जाए और इससे सिस्टम में पारदर्शिता भी आएगी।

    सीएम खट्टर के अनुसार बसों में स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू होगा, जिसे रिचार्ज करवाने पर 5 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी। वहीं कार्ड में पैसे कम होने पर मैसेज भी आएगा। साथ ही फ्री में सफर करने का फायदा उठाने वालों को भी स्मार्ट कार्ड लेना होगा ताकि फ्री सफर करने वालों का रिकॉर्ड रखा जा सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here