हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ढाई साल में ह...

    ढाई साल में हजारों किसानों ने की खुदकुशी, केवल 158 को मिला मुआवजा

    politics

    सत्ता हथियाने के लिए कैप्टन ने फसल की पूरी रकम देने का झूठा वायदा किया | Politics

    • किसानों को कर्जे से मुक्ति नहीं दिला पाई
    • तीन दिवसीय मोर्चा आरंभ किया गया
    • किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

    संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। कर्ज, कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम का वादा करके सत्ता में (Politics) आई कांग्रेस सरकार अपने अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान किसानों को कर्जे से मुक्ति नहीं दिला पाई है। कर्ज माफी के लिए बुधवार को किरती किसान यूनियन द्वारा किसानों की कर्ज मुक्ति व छोटी किसानी बचाओ मुहिम के तहत जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स संगरूर समक्ष तीन दिवसीय मोर्चा आरंभ किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा | Politics

    • धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला कनवीनर भूपिंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा
    • खेती क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घाटे के कारण किसानों का कर्ज बढ़ गया है।
    • जिस कारण किसान तंग आकर खुदकुशी करने को मजबूर हैं।
    • विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह वादा किया है।
    • सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
    • सरकार के पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल दौरान राज्य में 1000 के करीब किसान खुदकुशी कर चुके हैं।

    संगरूर जिले में ही पिछले 15 दिनों में 7 किसान कर चुके खुदकुशी

    इनमें से केवल 158 किसानों को ही मुआवजा मिला है, केवल संगरूर जिले में ही पिछले 15 दिनों में 7 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ के कर्ज में से सिर्फ 4700 करोड़ का कर्ज खत्म कर कांग्रेस सरकार समूह किसानों के कर्ज को खत्म करने की बात कर रही है, जो सच्चाई से बहुत दूर है। पांच एकड़ तक के किसान कर्ज मुक्ति स्कीम से बाहर हैं, जिस कारण किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।