हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बरसात की भेंट...

    बरसात की भेंट चढ़ा हजारों क्विंटल गेहूं

    wheat sachkahoon

    आरोप: सरकारी कर्मचारियों की ओर से गेहूं के स्टाक में की जाती है गड़बड़ी

    रानियां (सच कहूँ/राजिन्द्र गाबा)। हरियाणा वेयर हाऊस के जीवननगर रोड पर गोदाम में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू बरसात की भेंंट चढ़ गया। बरसात के कारण गेहूं भीगने से अब गेहूं के खराब होने की संभावना है। बरसात के समय ही वेयर में उपस्थित कर्मचारियों की ओर से तिरपाल उतार दी गई जिससे गेहूं की बोरियां भीग गई। ऐसा कई बार देखा जाता है कि वेयर हाऊ स के गोदाम में बरसात के समय तिरपालें उतार दी जाती है। तिरपाल उतारने से गेहूं भीग जाता है। गेहूं के भीगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

    जनता की गाढी कमाई का पैसा खराब किया जा रहा है। बरसात के कारण हजारों क्विंटल गेहूं भीगने से अगर खराब होता है तो सरकार को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। लोगों का कहना है कि गेहूं में वजन की कमी को पूरा करने के लिए ऐसा किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों की ओर से गेहूं के स्टाक में गड़बड़ी की जाती है। जिसे पूरा करने के लिए गेहूं को बरसात में खुला छोड़ दिया जाता है। पिछले कई दिनों से मौसम विभाग की ओर से बरसात का पूर्वानुमान लगाया गया था। लेकिन इन सबके बावजूद हजारों क्विंटल गेहूं को खुले आसमान में बरसात में छोड़ा जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

    मामले की होगी जांच: वीरभान

    इस बारे में जब हरियाणा वेयर हाऊस के डीएम वीरभान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा होता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।