हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Yoga Day: हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता-वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया योग

    Yoga Day: हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर आरोग्यता एवं वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हनुमानगढ़ टाउन स्थित ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग में जिला प्रशासन की ओर से आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम से संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। जिले में कालीबंगा के पुरातात्विक स्थल, गोगामेड़ी स्थित गोगाजी समाधि जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए। Hanumangarh News

    ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायतों पर विद्यालयों, स्टेडियमों और पार्कों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। मुख्य समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा तथा प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन ने सुबह 6.15 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर योग दिवस का शुभारंभ किया। योगाभ्यास की शुरुआत योग नाद और ओम के उच्चारण से हुई। योग प्रशिक्षक रेणु चौधरी और अचला वर्मा ने शिथिलीकरण, खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, उदर व पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान कपालभाति, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

    11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में उत्साह, भटनेर दुर्ग में हुआ मुख्य समारोह

    ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान जैसी योग क्रियाएं भी करवाई गईं। मंच पर योग प्रशिक्षक चानणराम चौधरी, कुलदीप खिलेरी, रवि चौहान, शानु मीर, सुजाता, लक्षिता, प्रियंका शर्मा और शबनम ने योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया। मंच संचालन योग प्रशिक्षक विजय कौशिक ने किया। मंत्री सुमित गोदारा ने उपस्थित जनसमूह को योग और प्राणायाम का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मन ही आरोग्यता का केन्द्र होता है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 175 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। Hanumangarh News

    तब से यह दिवस विश्वभर में उत्साह से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष योग कार्यक्रमों को धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों से जोड़कर आयोजित किया गया, जिससे न केवल योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। इस मौके पर मंत्री ने भटनेर दुर्ग स्थित हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। जिला कलक्टर कानाराम ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। यह शरीर, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही संतुलन और समाधान का साधन है।

    युवाओं से नियमित योग अपनाने और नशे, मोबाइल की लत से दूर रहने का आग्रह

    उन्होंने युवाओं से नियमित योग अपनाने और नशे, मोबाइल की लत तथा मानसिक अवसाद से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने इसे आत्मानुशासन और आत्म साक्षात्कार का साधन बताया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक व कार्यक्रम नोडल डॉ. तीर्थ सिंह शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक और आयुर्वेद विभाग की ओर से कैप व टी-शर्ट वितरित की गई।

    मुख्य योगाभ्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जनप्रतिनिधि अमित सहू, सुमित रणवां, विकास गुप्ता, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, डीएफओ सुरेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, एसडीएम मांगीलाल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, युवा, महिलाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। Hanumangarh News

    PM Modi on Yoga Day: प्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग योग करके किया भारत को प्रोत्साह…