हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान Viral: भरी चु...

    Viral: भरी चुनावी सभाओं में सरेआम एक-दूसरे को दे रहे धमकी!

    Hanumangarh News
    हरियाणा के कप्तान मीनू बेनीवाल

    Viral: मीनू बेनीवाल व बलवान पूनिया के वायरल हो रहे वीडियो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कप्तान मीनू बेनीवाल (Meenu Beniwal) और भादरा के विधायक बलवान पूनिया (Balwan Punia) के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में मीनू बेनीवाल और बलवान एक-दूसरे को धमका रहे हैं। कप्तान मीनू बेनीवाल के वायरल हो रहे वीडियो में वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में भादरा विधायक बलवान पूनिया को धमकी दे रहे हैं। कप्तान मीनू बेनीवाल वीडियो में जनता से कह रहे हैं कि वे वोटों से इसकी (बलवान पूनिया) रडक़ निकाल दें, दूसरी रडक़ वह स्वयं निकालेंगे जो जनता से नहीं निकलेगी। Hanumangarh News

    ”मोदी और शाह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते” | Hanumangarh News

    आगे कहा कि उनकी गाड़ी के आगे हाथ करके दिखाएं वे हाथ को गाड़ी के साथ ले जाएंगे। वीडियो में कप्तान मीनू बेनीवाल, भादरा विधायक बलवान पूनिया को कह रहे हैं कि वे उसे पीछे से धमका रहे हैं क्योंकि चुनाव का समय होने के कारण वे सीधे उनके घर नहीं घुस सकते। अगर चुनाव न होते तो कोई और रास्ता अपनाते। वहीं दूसरी तरफ एक सभा में संबोधित करते के वायरल हो रहे वीडियो में भादरा से वर्तमान विधायक व माकपा प्रत्याशी बलवान पूनिया, कप्तान मीनू बेनीवाल के बारे में कह रहे हैं कि इलाके में घूम रहा हरियाणा का बदमाश अभयसिंह चौटाला का सारा माल खा गया।

    चौटालों का माल खाकर पैसे वाला हो गया। आज वह दानदाता बनकर घूम रहा है। वह इसे व इसके आका को कहना चाहते हैं कि कुत्तों का सहारा लेना छोड़ दे कातिया। यह किसान और मजदूर का हाथ है कातिया, जो लोहे का आकार बदल देता है। वह उन्हें किस बात की धमकी दे रहा है। उसके मोदी और शाह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जिस दिन उनका दिमाग सटक गया तो वह कहीं मिलेगा नहीं। वह भादरा नहीं आ पाएगा। चुनाव बाद में लड़ेंगे, पहले बॉर्डर सीज करेंगे। ऐसे टुचे लोग पता नहीं उन्होंने कितने सुलटाए हैं। यहां गब्बर सिंह का इलाका है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Railway: ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here