भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने गांव पपोसा में हुई भैंस व कटडी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पपोसा निवासी जगबीर ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 फरवरी को उसने अपने घर के सामने प्लॉट में एक भैंस व कटडी बांधी थी। अगले दिन सुबह जब वह दूध निकालने गया तो भैंस व कटडी वहां से गायब मिले, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। इस संबंध में थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Buffalo Theft Case
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फनगर निवासी अब्दुल, गुफरान व अरशद के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा चोरी की गई भैंस व कटडी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। साथ ही अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। Buffalo Theft Case
यह भी पढ़ें:– भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर विजय प्रजापति का मीरापुर में भव्य सम्मान, प्रजापति समाज में खुशी की लहर















