हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर में चोरी क...

    घर में चोरी करने के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Thief Accused, Arrested

    29 जुलाई को चोरों ने घर से की थी गहने व नकदी की चोरी

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।

    तहसील क्षेत्र के चक 11 ए. के एक घर में चोरी करने के आरोप में 3 युवकों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों को घड़साना पुलिस ने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, पुलिस ने प्रॉटक्शन वारंट पर लेकर तीनों आरोपितों से पूछताछ की है। सहायक पुलिस निरीक्षक पूर्ण राम ने बताया कि चोरी के आरोप में घड़साना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष कुमार बिश्नोई निवासी 18 एलएम, अजय कुमार मेघवाल व कुलदीप सिंह उर्फ काली मजहबी सिख निवासी केसरीसिंहपुर जेल में थे।

    उन्होंने बताया कि इन तीनों को निकटवर्ती गांव 11ए निवासीसोहनलाल कुम्हार के घर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात रहे गांव 11ए निवासी सोहनलाल कुम्हार के घर से 29 जुलाई 2018 को जेवर तथा नगदी चोरी हो गए थे, जिस पर सोहनलाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस उक्त युवकों से चोरी तथा नगदी के बारे में पूछताछ कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।