हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 33 लाख का चूर...

    33 लाख का चूरा पोस्त बरामद

    Accused, Arrested, Including, Truck, Drugs, Haryana

    ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। सीआईए पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई है। चूरा पोस्त की कीमत लगभग 33 लाख रुपए की है।

    एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रैसवार्ता कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तोशाम के कैरू चौक से एक ट्रक को काबू किया, जिसमें तीन लोग सवार थे और ट्रक में 33 लाख रुपये का 6 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ।

    उन्होंने बताया कि सोमवार को सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में लाखों रुपए की कीमत का चूरा पोस्त तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देते हुए तोशाम क्षेत्र के कैरू चौक पर एक ट्रक को काबू किया।

    उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें 6 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी मार्केट कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फतेहाबाद जिला के रहने वाले हैं।

    जिनमें बडोपल गांव निवासी विष्णु व सुशील तथा भोड़िया खेड़ा निवासी रोहताश उर्फ नत्थू शामिल हैं। इन सबको कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि ये इतनी बउ़ी मात्रा में डोडा पोस्त कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे।

    21 मई को पकड़ा था 50 लाख का चूरा पोस्त

    एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने बताया कि इससे पहले भी 21 मई को पुलिस ने 15 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया था। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह में ही भिवानी पुलिस ने 21 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये के करीब है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।