हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सामूहिक दुष्क...

    सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार, दो बाईक बरामद

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जालंधर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए आरोपी।

    बिहार की विधवा और उसकी 19 वर्षीय बेटी को हथियारों के दम पर बनाया था शिकार

    • चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar Gang Rape Case: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के लोहिया थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 23 नवंबर की रात लगभग 12:30 बजे की है, जब चार अज्ञात युवक खेत में बने कमरे में घुस आए और वहां मौजूद प्रवासी महिला तथा उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बंदूक की नोक पर धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के दामाद और तीन छोटे बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इस गंभीर अपराध को देखते हुए उप महानिरीक्षक जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने एक विशेष टीम गठित की।

    पुलिस अधीक्षक जांच सरबजीत राय की देखरेख में तकनीकी और मानव संसाधनों के माध्यम से सुराग जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन, रोकी और अर्शप्रीत सिंह, सभी निवासी गुरु नानक कॉलोनी, वार्ड नंबर 01 लोहिया, जिला जालंधर के रूप में हुई है। चौथे आरोपी राजन उर्फ रोहित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। उन्हें क्राइम सीन पर ले जाकर घटनाक्रम को रीक्रिएट किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

    आरोपियों की पहले भी 3-4 बार हो चुकी है गिरफ्तारी | Jalandhar News

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों पर पहले से सुलतानपुर लोधी, कपूरथला और तलवंडी चौधरियां में चोरी के मामले दर्ज हैं। वारदात वाली रात आरोपी चोरी की योजना बनाकर पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्होंने शराब पीने के बाद यह शर्मनाक अपराध किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों पर 2024 से चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वे अलग-अलग मामलों में तीन से चार बार पकड़े जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें:– कैथल: पीएचसी में स्टाफ का टोटा, 24 घंटे की प्रसव सुविधा ठप होने के कगार पर