हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अपहरण मामले म...

    अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

    अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रतापनगर में युवक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस आरोपित युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आठ सेक्टर प्रतापनगर निवासी राहुल के नम्बरों से किसी ने उसके परिजनों को कॉल कर अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन जनों को दबोच लिया है।

    राहुल के पिता विकास विश्वास मूलत: उड़ीसा के हैं और बौंली में प्राइवेट चिकित्सक हैं। पत्नी बेटी उनके साथ ही रहते हैं। जबकि बेटा राहुल प्रताप नगर के 8 सेक्टर स्थित मकान में रहकर पढ़ाई करता है। राहुल ने बहन के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी थी कि उसका अपहरण हो गया और उसे छोडने की एवज में 25 लाख रुपए मांग रहे है। घटना के दिन से राहुल का दोस्त भरत भी लापता था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।