हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बाइक चोरी की ...

    बाइक चोरी की तीन वारदातें सुलझीं, एक गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    टोहाना (सच कहूँ/सुरेंद्र समैन)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की। थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता जोनी गोयल की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग संख्या 33/26 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 जनवरी 2026 की शाम को उनके घर के बाहर खड़ी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर एचआर23सी 3121) चोरी हो गई थी।

    मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ बच्ची मत्तल पुत्र सतपाल, निवासी पंजाबी चौक, बीरबल नगर, नरवाना के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की दो अन्य वारदातों को भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर थाना शहर टोहाना में पहले से दर्ज अभियोग संख्या 45/26 व अभियोग संख्या 31/26 धारा 305 बीएनएस से संबंधित चोरीशुदा मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। Tohana News