हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सरोवर में डूब...

    सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की मौत

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। निकटवर्ती गांव शेर मुहम्मद के गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबे तीन बच्चे जिनकी आयु 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है, इनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। साथी बच्चों के शोर मचाने के बाद गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों और संगत द्वारा बच्चों को सरोवर में से निकालकर जलालाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, वहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। तीनों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे, जो लड़के की भुआ की बेटियां थी, जो अपने ननिहाल मिलने के लिए आई बताई जा रही थी। मृ

    तकों की पहचान गुरप्रीत सिंह (9) पुत्र जसवीर सिंह, निवासी दरोगा, प्रिया (12) पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी सुखेरा बोदला, सीरत (10) पुत्री पूर्ण सिंह निवासी छोटे जंड वाले झुग्गे के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते हुए डीएसपी जलालाबाद सुबेग सिंह, तहसीलदार जलालाबाद, थाना अमीर खास की पुलिस ने मौके पर पहुच गई। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह निवासी दरोगा आज सुबह पूरा परिवार धान लगा रहा था तभी उनके बच्चे गांव के गुरुद्वारा साहिब में चले गए। शेर मोहम्मद के गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय डीएसपी सुबेग सिंह
    ने कहा कि अभी घटना की जांच चल रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here