कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित दानवीर कर्ण(डीके) कॉन्वेंट स्कूल में भारत स्काउट्स-गाइड्स संस्था की ओर से त्रिदिवसीय शिविर का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक/प्रिंसिपल राजकुमार सेन के द्वारा स्काउट्स ध्वज फहराकर किया गया। रविवार को शिविर के प्रथम दिन जनपद की स्काउट्स-गाइड्स अधिकारी गीता रानी और गायत्री सिंह ने कक्षा छह से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रार्थना झंडागान तथा कई प्रकार की स्काउट्स टाल का अभ्यास कराया। उन्होंने करीब पांच घंटे तक छात्र-छात्राओं को अनेकों आधारभूत चीजों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रथम दिन के शिविर का समापन स्कूल प्रबंधक संजीव गोयल के द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर में मौजूद छात्र-छात्राओं को स्काउट्स-गाइड्स की बारीकियों को अपने व्यवहार में लाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर दीपिका गोएल, गीता राज, पारुल शर्मा, आरती शर्मा, पूजा, अंकिता, तनु सैनी, इशिका, अनिता भारती, संजना सैनी, सना, मैम और शांतनु राज, आदित्य, अमृत गोयल, श्रीपाल, घनश्याम सिंह, मनीष, मनोज, अवनीश, जगदीश चौहान, कमलेश शर्मा व दिनेश चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहे प्रशिक्षित युवा: भारती















