हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी माउंट लिट्रा ...

    माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्रों ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

    Baraut News
    माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्रों ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

    बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बड़ौत नगर के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल (Mount Litera Zee School) में तीन दिवसीय अंतर सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन से पांचवी तक के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अंतर सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने प्रतिभाग किया।

    जिसमें कनिष्ठ वर्ग से गांधी सदन से परी आयुष व आयुषी, कोलंबस सदन से दक्ष, इशिका व परी, दा विंची सदन से शौर्य, सारवी व गार्गी और आइंस्टीन सदन से रूद्र, मिस्टी व गार्गी ने भाग लिया। इन सब बच्चों ने नृत्य कलाओ के रंग दिखाए। प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने बताया कि नृत्य भावों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त साधन है। नृत्य योग का एक मिश्रण है। नृत्य से मन प्रफुल्लित और प्रसन्न रहता है। मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि यह कार्यक्रम अभी दो दिवस तक आयोजित होगा। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– हेल्पलाइन 112 के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here