हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    100 मीटर दौड़ में अवनी और राजन प्रथम

    हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम

    सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी) सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के संस्थान हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थान की प्रेसिडेंट राजकमल ने कहा, खेल से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस की अवनी प्रथम और छात्रों में पहला स्थान राजन ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का उद्धघाटन संस्था की प्रेसिडेंट राजकमल सक्सेना ने किया। छात्र छात्राओं ने लेग रेस, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, टैग ऑफ वॉर, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस की अवनी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व तबस्सुम तीसरे स्थान पर रही।

    यह भी पढ़ें:– नरेश टिकैत को मिली फोन पर धमकी, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग

    वहीं छात्रों में 100 मीटर की रेस में पहले स्थान पर राजन,दूसरे पर अभिनव व तीसरे स्थान पर मोंटी रहे।वहीं 400 मीटर की रेस में नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया। विशाल दूसरे स्थान पर तथा राजन तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं ने 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर मधु, प्रतिभा दूसरे स्थान पर राधिका तीसरे स्थान पर रही। क्रिकेट में ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस ने बाजी मारी। जबकि कबड्डी में छात्रों में ब्लू हाउस तथा छात्राओं में रेड हाउस ने अपना परचम लहराया। खो-खो में ब्लू हाउस ने बाजी मारी। जबकि छात्रों के टैग ऑफ वॉर में ग्रीन हाउस एवं बालिकाओं में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रेसिडेंट राजकमल सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

    उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति उत्साहित करते हुए कहा, शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाने के लिए नियमित रूप से खेलों का अभ्यास करना चाहिए। खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता,चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा एवं बोर्ड के सदस्यों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सनीष वीएम ने विजय पताका लहराने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चे मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। कार्यक्रम में जैसन, अनु एस, ललिता, दिशा, पल्लवी, चित्रा, सचिन, गौरव कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि सहित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के स्टाफ, सदस्यों व छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here