हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऋषिकेश में नह...

    ऋषिकेश में नहाने गईं गन्नौर की तीन युवतियां डूबीं

    girls drowned in Rishikesh Sachkahoon

    गन्नौर (सच कहूँ न्यूज)। ऋषिकेश में हरिपुरकलां के रायवाला में गीता कुटीर घाट पर स्नान के लिए उतरीं दो सगी बहनें व एक युवती गंगा के तेज बहाव के साथ बह गईं। समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी थी।

    हरिनगर कालोनी निवासी मोनू अपनी पत्नी राखी, पिता सतबीर, माता मीना, बहन नेहा के साथ गाड़ी से हरिद्वार गया था। अन्य दो गाड़ियों में मोनू की साली कुसुम उसका पति राजेश दो बच्चे व सास, ससुर और मोनू की छोटी साली सीमा, उसके पति नरेंद्र, दो छोटे बच्चों व सास-ससुर भी उनके साथ ही हरिद्वार के लिए निकले थे। स्वजन ने बताया कि शनिवार रात को सभी लोग ऋषिकेश चले गए और वहां हरिपुरकलां में रुके। रविवार सुबह सभी लोग घाट पर नहाने के लिए गए थे। बाकी सदस्य स्नान कर बाहर आ चुके थे। जब नेहा, कुसुम व सीमा गंगा में नहाने उतरीं तो तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं। परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने रायवाला थाने में मामले की सूचना दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।