हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मण्डावर फायरि...

    मण्डावर फायरिंग प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

    Kairana News
    Kairana News: मण्डावर फायरिंग प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

    वर्तमान ग्राम प्रधान व भाजपा नेता समेत दस आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है कोतवाली पुलिस

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तीन दिन पूर्व रेत खनन की भूमि को लेकर गांव मण्डावर में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूर्व वर्तमान ग्राम प्रधान व भाजपा नेता समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है। विगत शनिवार को क्षेत्र के गांव मण्डावर में यमुना खादर क्षेत्र में स्थित रेत खनन की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग व खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के शोएब, रिहान, उमरदीन, इरफान व सद्दाम घायल हो गए थे। Kairana News

    मामले के सम्बंध में इमरान व तासमीन ने कोतवाली पर एक-दूसरे पक्ष के 43 नामजद व 18-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से फायरिंग व मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत कराया था। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, जिस पर अगले दिन पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान तनवीर व भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कण्डेला मंडलाध्यक्ष फारुख चौधरी समेत नौ लोगो को गिरफ्तार किया था। Kairana News

    इसके अलावा पुलिस ने सोमवार को भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मंगलवार को भी पुलिस ने प्रकरण में कुर्बान, अलीशान व दिलशाद निवासीगण ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। पुलिस मामले में अभी तक कुल 13 आरोपियों को जिला कारागार भेज चुकी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि मण्डावर में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में अभी तक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास निरन्तर जारी है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– लाखों रुपये हड़पने की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here