हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home अन्य खबरें 2 दिन में 3 ह...

    2 दिन में 3 हत्याओं से सहमा सोनीपत

    Murder
    युवक की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व इनसेट में मृतक

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। जिले में पिछले दो दिनों में 3 मर्डन होने से (Murders) सोनीपत में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को गांव ताजपुर तिहाड़ में एक युवक के सिर में र्इंट मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का शव सुबह एक दुकान के पीछे बणी में पड़ा मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है। बता दें कि सोनीपत में दो दिनों में यह तीसरा मर्डर है।

    यह भी पढ़ें:–भूख मिटने से पहले मिट गई जिंदगी, बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की मौत

     प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ताजपुर तिहाड़ निवासी 40 वर्षीय राजेश की गांव के अड्डे पर टायर पंक्चर की दुकान है। सोमवार रात को वह जब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की तो उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। एक ग्रामीण के अनुसार राजेश को एक शराब के ठेके पर देखा गया था। सूचना के आधार पर परिजनों ने ठेके पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह शराब लेने के बाद दुकान के पीछे बणी में चला गया था। ऐसे में परिजन उसे ढूंढते हुए जब बणी में पहुंचे तो वहां उसका शव पड़े हुए मिला। परिजनों ने देखा तो उसके सिर से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    शव के पास से खाली बोतल व नमकीन बरामद | Murders

    जानकारी के अनुसार शव के पास शराब की खाली बोतल व नमकीन का पैकेट भी पड़ा पाया गया है। परिजनों द्वारा सूचना देने पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीमें पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सोनीपत में जहां सोमवार को ककरोई गांव के 23 के सन्नी का तेजधार हथियार से मर्डर कर दिया गया था। वहीं दोपहर को गांव खेवड़ा की पंचायती जमीन की बोली में सूरज नाम के युवक का सरेआम गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया था और आज से तीसरा मर्डर है। लगातार तीन मर्डरों से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here