हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    America firing: अमेरिका में फिर चली अंधाधुध गोलियां, 3 की मौत

    America firing
    अमेरिका में फिर चली अंधाधुध गोलियां, 3 की मौत

    ह्यूस्टन (एजेंसी)। America के न्यू मैक्सिको राज्य के फार्मिंग्टन में (America firing) सोमवार को हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। यह जानकारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिये साझा करते हुये फार्मिंग्टन पुलिस ने कहा, ‘कम से कम 3 मृतकों के साथ कई नागरिक घायल हैं।

    गोली लगने और अस्पताल में भर्ती होने वालों में शहर (America firing) पुलिस के एक सदस्य और न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के एक सदस्य सहित दो पुलिस अधिकारी शामिल है। पुलिस ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा, ‘एक संदिग्ध का मुकाबला किया गया और वह घटनास्थल पर ही मारा गया। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अज्ञात है और इस समय कोई अन्य ज्ञात खतरा नहीं है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि फायरिंग ब्रुकसाइड पार्क के क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद हुई और शहर के सभी स्कूलों में सुरक्षा के लिहाज से ‘निवारक लॉकडाउन’ कर दिया गया।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी | America firing

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस | America firing

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं… | America firing

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here