हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश House Collaps...

    House Collapsed: जैक से उठाए जा रहे मकान के ढहने से तीन मजदूरों की मौत

    Barnala News
    Barnala News: हादसे के बाद मलबा हटाते और घायलों को अस्पताल पहुंचाते स्थानीय लोग व बचाव दल।

    चौथे मजदूर को निकालने के लिए राहत कार्य जारी

    बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: पंजाब के बरनाला जिले के नजदीकी गांव फरवाही में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें जैक की मदद से ऊपर उठाए जा रहे एक मकान के ढहने से उसके नीचे सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव फरवाही निवासी विशाल, पुत्र स्वर्गीय जीवन कुमार के मकान की दीवारें सीवरेज का पानी लगने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गई थीं। मकान की मरम्मत के लिए मोगा के एक ठेकेदार रणजीत के माध्यम से पिछले कई दिनों से जैक लगाकर मकान को ऊंचा उठाने का कार्य चल रहा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे जब मकान के अंदर चार मजदूर सो रहे थे, तभी अचानक एक तरफ की दीवार झुक गई, जिससे पूरा लैंटर और इमारत उनके ऊपर आ गिरी। मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में पूरा मकान जमीन में समा गया। Barnala News

    मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल सहायता के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई गई और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना सदर के ड्यूटी अधिकारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीनों व स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीन मजदूरों को बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बोबी सिंह, प्रिंस और गुरजीत सिंह, निवासी मोगा के रूप में हुई है।

    चौथे मजदूर की तलाश जारी | Barnala News

    घटना के समय चार मजदूर मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक मजदूर हादसे से एक दिन पहले शाम को घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। खबर लिखे जाने तक चौथे मजदूर की तलाश के लिए मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी था, जबकि मलबे के नीचे से मदद के लिए आवाजें आने की सूचना भी मिली, जिससे बचाव कार्य में तेजी लाई गई। उप पुलिस कप्तान बरनाला सतवीर सिंह ने बताया कि मकान की जर्जर हालत के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– Train: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत