हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तिरंगा यात्रा...

    तिरंगा यात्रा देती है महापुरुषों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा – डॉ चन्द्रमोहन

    Baraut News
    Baraut News: तिरंगा यात्रा देती है महापुरुषों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा - डॉ चन्द्रमोहन

    भाजपा ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा, लगाये अमर शहीदों के नारे

    बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut News: भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे बाइकों पर सवार होकर निकले। यात्रा नगरपालिका से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित पीएन शर्मा पर सम्पन्न हुई। जहां पर भाजपाइयों ने शहिदों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। Baraut News

    डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। कार्यक्रम के समापन पर जिला मीडिया प्रभारी व हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक पवन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, नगर अध्यक्ष चिराग जैन, चन्द्रवीर तोमर, रविन्द्र आर्य, राजगोपाल कश्यप, अतुल जैन, महामंत्री रवि पालिवाल, एडवोकेट अंकित लपराना, आत्माराम मौर्य, प्रतिभा शर्मा डिमरी, गौरव तोमर, मुदित जैन, आलोक शास्त्री, मनोज कश्यप, अमित जैन, राजन जैन, आलोक शास्त्री, अनिल महादेव, सत्यबीर सिंह बड़का, नितिन गोस्वामी, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, अमित गोयल, मुकेश जांगिड़, नमन जैन, योगेश कुमार, आलोक शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, अंकित वर्मा, आलोक आर्य, कंवरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– Telegram News: टेलीग्राम पर रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार