कोरोना से जंग: देश में लगातार घट रहे हैं नए केस, आज आए 6 हजार नए मामले

coronavirus

कोविड टीकाकरण में 178.02 करोड़ टीके लगे

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.02 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 21 लाख 83 हजार 976 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ दो लाख 63 हजार 222 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के छह हजार 561 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 77 हजार 152 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.18 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14 हजार 947 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 82 हजार 953 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 77 करोड़ 50 हजार पांच कोविड परीक्षण किए हैं।

मराठवाड़ा में कोरोना के 17 मामले दर्ज

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए। जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के आठ जिलों में, औरंगाबाद जिले में 10 मामले दर्ज किए गए और नांदेड़ जिले में तीन मामलों की सूचना मिली। बीड और उस्मानाबाद में दो-दो मामले दर्ज किए गए। हिंगोली, परभणी, जालना और लातूर जिले में एक भी मामला सामने नहीं आया। हिंगोली, परभणी, जालना और लातूर जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया। इस बीच, महाराष्ट्र भर में 544 नए कोविड मामले दर्ज किए गए जिससे कुल संक्रमणों की संख्या 78,66,924 हो गई। राज्य में पहली बार कोविड-19 के कारण किसी की मौत नहीं हुई। मरने वालों की संख्या 1,43,706 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।