हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश बलिया में ट्र...

    बलिया में ट्रैक्टर-ट्राली गंगा नदी में गिरी, डूबने से चालक की मृत्यु

    Ganges River

    बलिया (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में पीपा पुल टूटने से ट्रैक्टर-ट्राली के गंगा नदी में गिरने से चालक की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय चालक श्रीनिवास गोंड़ शुक्रवार शाम नौरंगा गांव से ट्रैक्टर-ट्राली पर परवल लादकर रानीगंज बाजार जा रहा था। जब वह गंगा नदी पार कर रहा था तभी पीपा पुल टूट गया और ट्रैक्टर-ट्राली नदी में जा गिरा। हादसे मे ट्रैक्टर चालक श्रीनिवास गोंड़ की नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची और खोताखोरों की मदद से शव नदी से बाहर निकवाया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।