हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Traders Hunger Strike: श्रीगंगानगर जिला की सभी मंडियां बंद, 6 व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठे

    Sri Ganganagar News
    Traders Hunger Strike: श्रीगंगानगर जिला की सभी मंडियां बंद, 6 व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठे

    एमएसपी पर पुराने पेटर्न पर खरीद की मांग

    Traders Hunger Strike: श्रीगंगानगर। एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद की नई प्रक्रिया के विरोध में आज सुबह से जिले की सभी 15 कृषि उपज मंडियां बंद हैं। एमएसपी पर खरीद नहीं होने पर किसान और व्यापारी संगठनों ने एक साथ मोर्चा खोल दिया। श्रीगंगानगर धान मंडी में स्थित कृषि उपज मंडी समिति 6 व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। मंडी के चारों गेट बंद कर दिए गए हैं। Sri Ganganagar News

    जिले के पदमपुर, लालगढ़ जाटान, सूरतगढ़, रावला, अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर सहित सभी मंडियों में गेहूं की खरीद, लिफ्टिंग और फसलों की बोली पूरी तरह बंद रही।दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रपाल आहूजा ने कहा कि व्यापारियों ने सरकारी रेट पर गेहूं खरीद की नई प्रणाली में बायोमेट्रिक की मांग मान ली है, लेकिन बाकी शर्तें स्वीकार नहीं हैं। हम पुराने पैटर्न पर ही खरीद चाहते हैं। किसान भी यही चाहता है। सरकार की हठधर्मिता के कारण आज यह स्थिति बनी है।

    खाद्य व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप कासनिया ने कहा कि पुरानी पॉलिसी में न किसानों को दिक्कत थी, न व्यापारियों को। सरकार ने अपनी मनमानी से नई प्रक्रिया थोप दी, जिससे पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त हो गया। आज बैसाखी पर जिले में करीब 25 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं मंडियों में पहुंचा है, लेकिन व्यापारियों ने खरीद नहीं की। मुहूर्त के हिसाब से सिर्फ 200-400 क्विंटल ही खरीद हो सकी। Sri Ganganagar News