हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यातायात प्रभा...

    यातायात प्रभारी बोले, ट्रेफिक रूल्स की पालना के लिए करें जागरूक

    Hanumangarh News
    यातायात प्रभारी बोले, ट्रेफिक रूल्स की पालना के लिए करें जागरूक

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सर्व ब्राह्मण महासभा (Sarva Brahmin Mahasabha) जिला शाखा की ओर से बुधवार को यातायात थाना के नए प्रभारी विजेन्द्र शर्मा का अभिनंदन किया गया। टाउन स्थित यातायात थाना में आयोजित कार्यक्रम में महासभा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने माला व पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर यातायात प्रभारी का स्वागत किया। यातायात प्रभारी को महासभा से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। Hanumangarh News

    सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया यातायात प्रभारी का अभिनंदन | Hanumangarh News

    महासभा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा की परंपरा है कि जब भी कोई अधिकारी हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर किसी पद पर पदस्थापित होता है तो समाज की ओर से उनके स्वागत एवं अभिनंदन में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि यातायात प्रभारी विजेन्द्र शर्मा को महासभा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई है। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया है। Hanumangarh News

    यातायात प्रभारी विजेन्द्र शर्मा ने अभिनंदन के लिए महासभा पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए समाज के आयोजनों में हरसंभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही समाज के नागरिकों से भी दुपहिया चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने व अन्य यातायात नियमों की पालना करने व दूसरों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

    महासभा के पदाधिकारियों ने शहर के उन मुख्य स्थानों पर जहां सुबह-शाम के समय जाम की स्थिति पैदा होती है, वहां यातायात पुलिस कर्मी को तैनात कर ट्रेफिक व्यवस्था को माकूल बनाए रखने का आग्रह यातायात प्रभारी से किया। इस मौके पर महासभा के विधिक सलाहकार एडवोकेट भोजराज भार्गव, अशोक व्यास, कविता तिवाड़ी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– NIA Raid in Rajasthan:  एनआईए का ताबड़तोड़ एक्शन, खंगाला राजस्थान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here