हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    हंसी की डोज

    laughter
    एक बच्चे के पेपर का रिजेल्ट आया और वो उसे देखकर खूब हंस रहा था। ये देख उसकी टीचर ने बोला तुम्हारे केवल 5 नंबर आए और तुम हंस रहे हो? इस पर बच्चा बोला, ‘मैं ये देखकर हंस रहा हूं कि ये पांच नंबर भी कैसे आए?’
    गप्पू- यार मेरे पापा दिन ब दिन केबीसी के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे है।
    पप्पू- वो कैसे? गप्पू- मैं जब भी उनसे पैसे मांगता हंू, कहते है- ‘क्या करोगे इतनी धनराशि का?’
    ***
    चीकू- अच्छा बता शादी के कार्ड पर वर और वधू के नाम के आगे चि. और सौ. क्यों लिखा होता है?
    मीकूू- इसका मतलब यह होता है कि शादी के बाद जब पत्नी उसे सौ सुनाएगी, तब पति चि. भी नहीं करेगा।
    टीचर: संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
    स्टूडेंट- जेबरा।
    टीचर- वो कैसे?
    स्टूडेंट-क्योंकि वो ब्लैक एंड व्हाइट है…
    ***
    डॉक्टर- आपने आने में देरी कर दी…
    पप्पू (हैरान और उदास होकर)- क्या हुआ डॉक्टर साब, कितना समय बचा है मेरे पास?
    डॉक्टर- अरे तुम मरने वाले नहीं हो, मेरा मतलब यह है कि तुम्हारा 6 बजे का अप्वाइंटमेंट था और तुम 7 बजे आए हो!

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।