हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रम विभाग की...

    श्रम विभाग की ओर से दभेड़ी खुर्द में कराया गया वृक्षारोपण

    Kairana
    Kairana श्रम विभाग की ओर से दभेड़ी खुर्द में कराया गया वृक्षारोपण

    कैराना। श्रम विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में वृक्षारोपण अभियान के तहत एक हजार छायादार व फलदार पेड़ लगवाए गए। इस दौरान पौधों के पालन-पोषण का भी संकल्प लिया गया।

    रविवार को श्रम इंस्पेक्टर सुरेश प्रकाश गौतम अपनी टीम के साथ में क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द में पहुंचे। जहां पर उन्होंने पौधा रोपित करके वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। तदोपरांत ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करीब एक हजार पौधे रोपित किये गए। इस दौरान घरों, खेतों, कब्रिस्तान व गांव के मुख्य लिंक मार्ग पर सागौन, शीशम, अर्जुन, अमरूद व जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए। साथ ही, रोपित किये गए पौधे के पालन-पोषण का भी संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के मुख्य प्रदेश महासचिव जावेद तोमर, एनसीआर उत्तर-प्रदेश उपाध्यक्ष असजद चौधरी, जिला सचिव तसव्वर अली, मंडल सचिव वसीम चौधरी के अलावा श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली व ग्रामीण आरिश, नसीम, जुबैर, आजम, इमदाद, अकमल आदि शामिल रहे।