Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

त्रिपुरा में जंगली भालू के हमले में आदिवासी महिला गंभीर रूप से घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में साउथ त्रिपुरा जिले के लक्ष्मीचेरा गांव में एक आदिवासी महिला रविवार को जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय आदिवासी महिला मौसंती रियांग अन्य दिनों की तरह पास के जंगल से सब्जियां तथा कंद लेने गई थी, तभी जंगल के अंदर अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। रोने- चीखने की आवाज सुनने के बाद उसके साथी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बचाया। घायल महिला को उपचार के लिए दक्षिणी त्रिपुरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको बेहतर इलाज के लिए एजीएमसी में भेज दिया गया। जंगली भालू के हमले में महिला की दोनों आंखें चली गई हैं तथा उसके चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है।

मौसंती के परिजनों ने बताया कि वह खून से लथपथ हालत में मिली तथा दर्द से चीख रही थी। स्थानीय लोगों ने देखा कि महिला पर एक जंगली भालू ने हमला किया तथा उसकी दोनों आंखे निकाल ली। अनुमंडल वनाधिकारी बाबुल मोग ने कहा, ‘वन कर्मचारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रथम दृष्टया साक्ष्यों से पता चला कि महिला पर भालू ने हमला किया है हालांकि जानवर को किसी ने नहीं देखा। बताया जाता है कि जंगली भालू पानी और भोजन की तलाश में घने जंगल से बाहर आ जाते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दो गायों पर इसी प्रकार का हमला हुआ था जब वे घास चरने के लिए घने जंगल में चली गई थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts