हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेत्रदानी जीत...

    नेत्रदानी जीत सिंह इन्सां के परिजनों को किया सम्मानित

    नामचर्चा में साध-संगत व रिश्तेदारों ने पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

    करनाल । (सच कहूँ/विजय शर्मा) जिला करनाल के ब्लॉक ब्याना में नेत्रदानी जीत सिंह इन्सां के नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। गांव गढ़ी बीरबल मढ़ान पैलेस में आयोजित इस नामचर्चा में नेत्रदानी के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा बोलकर की। जिसके बाद नामचर्चा में पहुंचे कविराजों ने चेतावनी प्रथा शब्द लगाकर मनुष्य जीवन के सही अर्थों को समझाया। नामचर्चा में ब्लॉक के जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि जीत सिंह इन्सां जीते जी भी इंसानियत की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे और मरणोपरांत भी नेत्रदान कर अंधेरी जिन्दगियों को रोशन कर गए।

    उन्होंने हमेशा इंसानियत व रामनाम से लोगों को जोड़ने का काम किया है। आज वो बेशक हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा साध-संगत के दिलों में जिन्दा रहेंगी। इस मौके पर 45 मैंबर रोशन लाल इन्सां, 15 मैंबर दीपक इन्सां, 15 मैंबर मनोज इन्सां, डॉ. चरण सिंह, रामकिशन, अमरनाथ, अनिल इन्सां, संजीव इन्सां, तनुज इन्सां, सरोज इन्सां, रीना इन्सां, कृष्णा इन्सां, बबली इन्सां, डॉ. राधा रानी सहित समस्त साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here