हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेत्रदानी किश...

    नेत्रदानी किशोर चंद को नामचर्चा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Naamcharcha

    परिजनों ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बीते दिनों ब्लॉक सरसा निवासी किशोर चंद अपनी श्वासों रूपी पुंजी पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। (Naamcharcha) उनके मरणोपरांत स्वजनों की ओर से शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में स्थित पूज्य माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक में उनके नेत्रदान कराए गए। गत दिवस नेत्रदानी किशोर चंद के श्रद्धांजलि स्वरूप निमित नामचर्चा शाह सतनाम जी मार्ग स्थित सोनी धर्मशाला में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत व उनके सगे-संबंधी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान सचखंडवासी के परिवार की ओर से 6 जरूरतमंद परिवारों को फूड बैंक मुहिम के तहत एक-एक महीने का राशन दिया गया। इसके अलावा नेत्रदानी के परिजनों को सरसा ब्लॉक की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने अरदास व चेतावनी प्रथाए भजन बोलकर उपस्थितजनों को निहाल किया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए।

    जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। (Naamcharcha) इस अवसर पर सचखंडवासी के पुत्र पंकज, नितिन, बेटी प्रिंयका सहित काफी संख्या में परिजन व साध-संगत, उनके रिश्तेदारों सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बता दें कि किशोर चंद ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। इसके पश्चात पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा के साथ जोड़ा। उनका पूरा परिवार पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए हमेशा 156 मानवता भलाई कार्यों में आगे रहता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here