हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शहीद राहुल इन...

    शहीद राहुल इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    martyr Rahul Insan sachkahoon

    स्वजनों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल, जुराबें व टोपियां

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित परमार्थ कॉलोनी गली नंबर दो में शहीद राहुल इन्सां (गोल्डी) के श्रद्धांजलि स्वरूप सोमवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से निमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सचखंडवासी के परिजनों के अलावा आस-पास के ब्लॉकों से काफी संख्या में साध-संगत, हरियाणा 45 मैम्बर कमेटी सदस्यों ने शिरकत की और राहुल इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नामचर्चा के पश्चात शहीद के परिवार की ओर से पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए 11 जरूरतमंद परिवारों को सर्दी बचाव के लिए कंबल, जुराबें व टोपियां बांटी गई। शहीद राहुल इन्सां की छठी बरसी पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने इलाही नारा लगाकर किया। इसके पश्चात कविराजों ने मनुष्य जीवन की महत्ता को लेकर अनेक भजन बोले गए।

    ‘‘45 मैम्बर सहदेव इन्सां व ब्लॉक कमेटी सदस्यों ने शहीद राहुल इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हर समय मानवता भलाई कार्यो के लिए तत्पर रहते थे तथा उनके पश्चात उनके पारिवारिक सदस्य भी मानवता पर उपकार करने में कहीं पीछे नहीं है। उनके स्वजनों की ओर से हर साल उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों की मद्द की जाती है। जोकि सही अर्थो में उन्हें श्रद्धांजलि देना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here