हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा शरीरदानी अवता...

    शरीरदानी अवतार सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि, परिवारजनों ने फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंदों को दिया राशन

    Sirsa News
    शरीरदानी अवतार सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि, परिवारजनों ने फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंदों को दिया राशन

    सरसा ब्लॉक कमेटी ने देहदान में आहुति डालने पर परिजनों को किया सम्मानित

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के बंसल पैलेस में बीते दिवस शरीरदानी अवतार सिंह इन्सां (लालचंद मानसा वाले) के श्रद्धांजलि स्वरूप निमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा संपन्न हुई। नामचर्चा में ब्लॉक से काफी संख्या में साध-संगत, उनके सगे-संबंधी व रिश्तेदार तथा शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे। नामचर्चा की समाप्ति पर परिवारिक सदस्यों की ओर से फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। Sirsa News

    वहीं सरसा ब्लॉक कमेटी की ओर से स्वजन को देहदान के महायज्ञ में आहुति डालने पर स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला बढ़ाया। सरसा ब्लॉक की ओर से आयोजित नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की गई। तदुपरांत कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से शब्दवाणी के माध्यम से प्रभु भक्ति करने के लिए साध-संगत को प्रेरित किया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने एक चित्त और एक मन होकर श्रवण किया।

    इस दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने कहा कि देहदानी का परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और पूरा परिवार हमेशा मानवता भलाई कार्यों में पूरे समपर्ण भाव से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि सचखंडवासी अवतार सिंह इन्सां पूर्ण गुरु से जुड़कर अपना जीवन सफल बनाकर गए है और ऐसी रूह भाग्यशाली होती है जो सतगुरु से ओड निभा के जाती है। अवतार सिंह इन्सां के मरणोपरांत उनके स्वजन ने उनकी देहदान की इच्छा को पूरा करने के लिए एक सच्चे गुरसिख की भूमिका अदा की है। इस अवसर पर भारी तादाद में साध-संगत, परिजन व रिश्तेदार मौजूद रहे। Sirsa News

    शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रेम कुमार वर्मा को भी विदाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here