हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    Trident Group: ट्राईडेंट के मालिक गुप्ता ने मंदिर को दान किए 21 करोड़ रुपये

    Ludhiana News
    Ludhiana News: ट्राईडेंट के मालिक गुप्ता ने मंदिर को दान किए 21 करोड़ रुपये

    जनकल्याण के लिए समर्पित की है राशि: राजिंदर गुप्ता | Ludhiana News

    • बेसहारा लोगों को मिलेगी सहायता | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Trident Group: टैक्स्टाइल इंडस्ट्री ट्राइडेंट के मालिक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने तिरूपति बालाजी मंदिर को 21 करोड़ की राशि दान की है। यह राशि राजिंदर गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को दी। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में राजिंदर गुप्ता ने टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वैंकैया चौधरी को उनके कार्यालय में 21 करोड़ का चेक सौंपा। टीटीडी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। Ludhiana News

    राजिंदर गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने यह राशि जन कल्याण के लिए समर्पित की है। ट्रस्ट इस राशि से गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करेगा, और उनका मुफ्त इलाज भी हो सकेगा।

    सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं राजेन्द्र | Ludhiana News

    ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं।

    पंजाब व एमपी में हैं ट्राइडेंट के यूनिट

    ट्राइडेंट ग्रुप के यूनिट्स पंजाब के लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉपोर्रेट आॅफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी के चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत देश-विदेश में शाखाएं हैं। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– अनमोल गगन आईटीआई मैदान में फहराएंगी तिरंगा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here